
" अरे! तुम दोनों यहाँ क्या कर रहे हो ?" स्वाति में चौंक के कहा, फिर मुस्कुरा के बोली, " अकेले अकेले कहाँ जा रहे हो......हमें साथ ले लो जहाँ जा रहे हो !" और वरुण के कंधे पे हल्का सा मुक्का मारा | प्रियंका को स्वाति की बात का मतलब समझ आ गया, और वरुण की तरफ़ उसके इशारों से भी उसे समझ आ गया, वो क्या कहना चाह रही| वो जाने के लिए उठ खडी हुई |
"प्रियंका.......रुको " वरुण ने प्रियंका को रोकने के लिए पुकारा, " वैसे स्वाति तुम इतनी सुबह यहाँ क्या कर रही हो? "अरे.....मैं.....मैं तो टहलने आई थी........... सुबह की ताज़ी हवा का आनंद उठाने|" स्वाति ने उत्तर दिया, और प्रियंका की तरह देख के बोली, " तुम क्यूँ जा रही प्रियंका वापस........क्या मैंने तुम दोनों की बातों में विघ्न डाल दिया? " ऐसा कह के स्वाति ने वरुण को आँख मारी|

"प्रियंका...." वरुण ने उसको पुनः रोकने का विफल प्रयास किया. " वरुण मैं भी यहाँ हूँ....मुझ पर भी ध्यान दे दो थोडा.....सारी बातें प्रियंका से ही करोगे क्या?" स्वाति ने फिर मुस्कुरा के वरुण को कोहनी मारी |

" वाह....किसने सोचा था सुबह की सैर से इतनी ताजगी मिल सकती है....." स्वाति ने हस
के खुद से कहा |